
देहरादून। प्रदेश की सरकार की नई कैबिनेट में सीधे तौर पर कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले नेताओं की धमक देखने को मिली, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कल कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली जिनमें से 5 नेता कांग्रेसी पृष्ठभूमि के जबकि विशेष तौर पर भाजपाई सिर्फ तीन कैबिनेट मंत्री है।
कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले माननीय:- सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास तथा सौरभ बहुगुणा यह वह नाम है जो कभी कांग्रेस की खेमे में हुआ करते थे मगर राजनीति मैं अपने भविष्य को लेकर भाजपा में आए और वर्तमान में कैबिनेट मंत्री भी है।
हालांकि विशुद्ध तौर पर भाजपाई पृष्ठभूमि वाले केवल 3 नाम है जिनमें धन सिंह रावत प्रेमचंद्र अग्रवाल और गणेश जोशी शामिल है

