Almora- जिले की पुलिस ने 10 लाख रुपए की कीमत वाले 65 मोबाइल फोन किए बरामद

अल्मोड़ा। नगर में आज पुलिस और साइबर सेल ने लाखों रुपए के मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल स्वामियों को वापस किए हैं। दरअसल फरवरी और मार्च के महीने में पुलिस के पास जितनी भी शिकायते मोबाइल फोन खोने के संबंध में आई थी पुलिस ने उन पर तुरंत कार्यवाही कर ट्रैकिंग प्रक्रिया के द्वारा मोबाइल फोन बरामद किए। तथा आज गुरुवार के दिन दिनांक 24 मार्च 2022 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल फोन लौटाए गए। तथा इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक ने अल्मोड़ा की जनता से अपील की कि यदि आपका मोबाइल खो जाता है तो नजदीकी पुलिस स्टेशन या फिर साइबर सेल को सूचित करें जिससे उनके मोबाइल फोन को ढूंढने में मदद मिलेगी तथा मोबाइल फोन गुम हो जाने या फिर चोरी हो जाने पर सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 14422 जारी किया है।