आ जानी मंगलवार की सुबह आम लोगों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब रसोई गैस की कीमतों में भी ₹50 की वृद्धि कर दी गई है यानी कि 14.2 kg सिलेंडर के लिए दिल्ली में 949.50 रुपए भुगतान करने होंगे| जानकारी के अनुसार आखिरी बार 6 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी|
आज देहरादून में भी लंबे समय बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है| सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं जिसके बाद कीमतों में बढ़ोतरी हुई है| मंगलवार को कई दिन बाद पेट्रोल-डीजल की दामों में बढ़त दर्ज की गई है| देहरादून में डिजल 88.13 रुपए प्रति लीटर तो पेट्रोल 94.75 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है| पहले से ही संभावनाएं जताई जा रही थी कि रूस यूक्रेन-युद्ध के बीच पेट्रोलियम कंपनियां रेट बढ़ा सकती है| वहीं थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल कीमतों में ₹25 प्रति लीटर की बढ़ोतरी पहले कर दी गई थी| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 40% की उछाल के बाद यह कदम उठाया गया| जिसके बाद अब पेट्रोल पंपों में डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है|
संबंधित जानकारी इस लिंक द्वारा प्राप्त करें| https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx