The Kashmir Files Collection Day 10 -: 14 करोड़ के बजट से बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने मचाया तहलका, इन चार भाषाओं में डब होगी फिल्म

11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई फ़िल्म द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन से कब्जा बना हुआ है| पहले दिन 3.25 करोड की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने इसके बाद उम्मीद से ज्यादा का प्रदर्शन किया| जिस प्रकार कलेक्शन हो रहा है ऐसा ही रहा तो यह फिल्म 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा अगले 2 हफ्ते में छू लेगी| फिल्म पहले ही 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है| फिल्म के दसवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है| रविवार की छुट्टी का विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को खूब फायदा मिला| द कश्मीर फाइल्स ने रिलीज के दसवें दिन 27 करोड़ का कलेक्शन किया है| रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है| अभी तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो 10 दिन में 168 करोड रुपए की कमाई इस फिल्म द्वारा की जा चुकी है| बाहुबली 2 के बाद द कश्मीर फाइल्स ऐसी फिल्म है जिसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में तीन करोड़ का कलेक्शन किया और यह अपने आप में रिकॉर्ड है| फिल्म की सक्सेस को देखते हुए निर्माताओं ने द कश्मीर फाइल्स को चार भाषाओं में डब करने का फैसला किया है| जिसमें तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा शामिल है|