
बड़ी खबर सामने आ रही है कि उत्तरी पाकिस्तान के सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं| चारों तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही है| विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई| ‘द डेली मिलाप’ के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमाके हुए हैं| अभी तक यह माना जा रहा है कि यह गोला बारूद भंडार क्षेत्र है| चारों तरफ भीषण आग जल रही है| कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है| इस धमाके के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है| लोग डरे हुए हैं अभी तक इस धमाके में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है| जिस तरह लगातार धमाके हुए हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारी जानमाल का नुकसान हुआ होगा| इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है इससे पहले भी पाकिस्तान में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है|
सोशल मीडिया पर धमाके के बाद कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें देखा जा रहा है कि मिलिट्री बेस के ऊपर से आग की लपटें हवा में फैल गई है, चारों तरफ धुआँ ही धुआँ नजर आ रहा है|
