रूस-यूक्रेन युद्ध का 24वां दिन-: कई शहरों में मिसाइलों से हुए हमले, हथियारों के डिपो को किया नष्ट

रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है| दिन पर दिन यह युद्ध भयानक रूप ले रहा है| यूक्रेन की अपील के बावजूद रूस लगातार यूक्रेन के शहरों को नुकसान पहुंचा रहा है| जिसके चलते यूक्रेन से सिर्फ तबाही के मंजर ही नजर आ रहे हैं| आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 24वां दिन है| दोनों देशों के बीच कई वार्ता हो चुकी है उसके बाद भी युद्ध को लेकर कोई हल अभी तक नहीं निकल पाया है| इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि, उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है| रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने ivano-frankivsk क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल करके यूक्रेन की मिसाइलों की एक बड़ी भूमिकगत डिपो को तबाह कर दिया है| इससे पूर्व रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के कई शहरों पर भीषण हमला किया था| जानकारी के अनुसार राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों में मिसाइलों से हमले हुए जिसमें भारी नुकसान हुआ था| बताते चलें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष मिशेल से बात की इसके अलावा उन्होंने युद्ध ग्रस्त देश को समर्थन देने और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा की थी|
रूस यूक्रेन युद्ध का हल निकलता हुआ नजर नहीं आ रहा है| वार्ताएं हो रही है लेकिन फिर भी हल नहीं निकल पा रहा है| अगर इस युद्ध में और देश भी सहयोग करते हैं तो यह विश्वयुद्ध के रूप में उभर सकता है जो संपूर्ण विश्व के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है|

Advertisements

Recent Posts