Uttarakhand- राज्य में चौथी विधानसभा का विघटन…… इन्हें चुना गया पांचवीं विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 14 मार्च 2022 को उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का विघटन हो चुका है जिसकी अधिसूचना राज्यपाल की ओर से जारी भी कर दी गई है। उत्तराखंड राज्य में पांचवीं विधानसभा के लिए बीते 14 फरवरी 2022 को चुनाव हुए थे तथा बीते 10 मार्च को इसका परिणाम भी आ चुका है। जिसके बाद विधानसभा को 11 मार्च 2022 से विघटित कर दिया गया है और आज यानी कि 14 मार्च 2022 को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा पांचवीं विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नवनिर्वाचित विधायक बंशीधर भगत को नियुक्त किया गया है। तथा बंशीधर भगत द्वारा ही नए विधायकों को शपथ भी दिलवाई जाएगी। तथा राज्य में अब नई सरकार का गठन होली के बाद ही होगा।

Advertisements

Recent Posts