वीकेंड और होली के त्योहारी सीजन से मसूरी के पर्यटन व्यवसाय में आया उछाल

वर्तमान में होली के त्योहार के सीजन और वीकेंड से पहाड़ों की रानी मसूरी का पर्यटन व्यवसाय खूब लाभ कमा रहा है वीकेंड में पिकनिक स्पॉट भट्टा फॉल, मसूरी झील, कंपनी गार्डन, जॉर्ज एवरेस्ट,
कैम्पटी फॉल, गनहिल, चारदुकान, लालटिब्बा आदि का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटक भारी संख्या में मसूरी पहुंच रहे है। तथा होटल मालिकों का कहना है कि वीकेंड में सब का लुफ्त उठाने के लिए पर्यटकों ने शुक्रवार रात को ही यहां आना शुरू कर दिया तथा वीकेंड में होटल मालिकों के पास अब तक पर्यटकों के 60 से 70% बुकिंग आ चुकी हैं और होली के कारण यह संभावना है कि 17 मार्च तक बुकिंग 80 से 90% हो जाएगी। तथा अगले हफ्ते आने वाली बुकिंग के लिए होटल मालिक अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। तथा व्यवसाय अच्छा चलने के कारण पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को काफी खुशियां मिल रही है क्योंकि कोरोना और आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए पर्यटन व्यवसाय से सबसे अधिक नुकसान इस व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों जैसे कि होटल, रिजार्ट मालिकों और टैक्सी ड्राइवरों को हुआ था। लेकिन अब जैसे-जैसे पर्यटन व्यवसाय पटरी पर आ रहा है उन्हें काफी राहत मिल रही है बता दें कि बाहर से आने वाले पर्यटको स्थानीय लोगों को इस बीच जाम का सामना ना करना पड़े इसलिए पुलिस द्वारा मसूरी, धनोल्टी और ऋषिकेश को आने जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान भी बनाया है।

Advertisements

Recent Posts