Uttarakhand -: सीएम पद के अलावा नई विधानसभा के गठन में अब इस कारण फंसा नया पेच

देहरादून| राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण में होलाष्टक के कारण देरी हो सकती है| इस समय ताराअस्त भी है| ज्योतिषविदों के मुताबिक होलाष्टक और ताराअस्त होने के चलते इस दौरान शुभ कार्य वर्जित रहती है| बताते चलें कि 10 मार्च से 17 मार्च तक होलाष्टक है अगला शुभ मुहूर्त 21 मार्च को होगा|
इसके अलावा नई सरकार में मुख्यमंत्री के पद को लेकर भी उलझन बनी हुई है| इस बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैंने पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को निभाया मुझे खुशी है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया मुझे आगे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे संपूर्ण क्षमता के साथ निभाऊंगा|
बताते चलें कि भारत निर्वाचन आयोग ने नई विधानसभा के गठन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है सरकार गठन के बाद प्रोटेन स्पीकर मनोनयन होगा| राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर को शपथ दिलाएंगे और प्रोटेन स्पीकर नए स्पीकर की चुनाव की प्रक्रिया पूरी करेंगे फिर स्पीकर विधानसभा सदस्यों को शपथ दिलाएंगे|
फिलहाल नई सरकार में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो रही है| जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम भी है|

Advertisements

Recent Posts