
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि आरबीआई ने नए ग्राहक न जोड़ने के निर्देश दिए हैं। आरबीआई बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर बड़ा एक्शन लेते हुए उसे निर्देश दिए हैं कि वह तब तक नए ग्राहक नहीं जोड़ सकता है जब तक उसे आरबीआई की अनुमति ना मिले। बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को यह निर्देश दिए हैं कि वह उसके आईटी सिस्टम का व्यापक ऑडिट करने के लिए एक आईटी ऑडिट फर्म नियुक्त करें। आरबीआई बैंक ने पेटीएम से कहा है कि वह अपने आईटी सिस्टम को ऑडिट कराए तथा जब वह अपने आईटी सिस्टम को ऑडिट करा लेगा उसकी रिपोर्ट देखने के बाद ही नए ग्राहक जोड़ने के संबंध में आरबीआई कोई फैसला करेगा। आरबीआई की पेटीएम पर यह रोक तत्काल प्रभाव से ही लागू है।

