
यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 17 वा दिन है और जैसे- जैसे दिन बीत रहे हैं रूस यूक्रेन पर हमले तेज कर रहा है। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में वालंटियर लड़ाके भेजने की बात की है वालंटियर लड़ाके को यूक्रेन भेजना चाहिए इस बात का आदेश राष्ट्रपति पुतिन ने दे दिया है। और अब पुतिन की इस घोषणा ने अन्य देशों की भी चिंता बढ़ा दी है हालांकि दोनों देशों यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही है मगर बातचीत हमेशा बेनतीजा ही निकलती है। और भारत ने एक बार फिर से यूएनएससी में यह विचार रखा है कि दोनों देशों को कूटनीतिक तरीके से यह युद्ध सुलझाना चाहिए क्योंकि इसके अलावा युद्ध खत्म होने का और कोई भी दूसरा रास्ता नहीं है। यूएनएससी में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह विचार रखा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा तनाव केवल बातों से ही कम हो सकता है। तथा दोनों देशों को कूटनीतिक तरीके से ही यह मसला हल करना चाहिए। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे इस युद्ध से अन्य देशों को भी काफी फर्क पड़ेगा तथा आने वाले समय में इस युद्ध के कारण हमें काफी महंगाई भी झेलनी पड़ सकती हैं।

