![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
बीते 10 मार्च 2022 को देश के पांच चुनावी राज्यों के परिणाम आ गए हैं। ऐसे में भाजपा को चार राज्यों उत्तराखंड उत्तर प्रदेश मणिपुर और गोवा में प्रचंड बहुमत मिली है। और ऐसे में प्रचंड बहुमत से 4 राज्यों में सरकार बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी 4 राज्यों के प्रचंड बहुमत उन्हें 2024 की जीत का संकेत दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव में हासिल की हुई जीत को आगामी लोकसभा चुनाव 2014 से जोड़ा और कहा कि जनता ने फिर एक बार भाजपा को चुनकर 2024 में केंद्र में भी भाजपा को लाने का मन बना लिया है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि अब जनता देश में परिवारवादी राजनीति का अंत कर देगी। उन्होंने कहा कि वे कोई परिवार के खिलाफ नहीं है मगर इसके लोकतंत्र के खिलाफ होने से वह जरूर चिंतित हैं। प्रधानमंत्री ने चारों राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से जीतने पर खुशी जताई तथा कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लगातार वर्ष 2014 से वर्ष 2022 तक जातिवाद से ऊपर उठकर विकासवाद को तरजीह दी है तथा भाजपा को चुना है। भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 1 दिन ऐसा जरूर आएगा जब देश में परिवारवाद की राजनीति का सूरज अस्त हो जाएगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय महिलाओं और युवाओं को दिया हैं।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)