![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
यूक्रेन में छिड़ी जंग का आज सोलवा दिन है तथा बता दें की बीते गुरुवार को यूक्रेन से रूस तक नागरिकों के सुरक्षित निकासी के लिए मंथन किया गया। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय द्वारा जानकारी मिली है कि अब हर सुबह 10 बजे यूक्रेन से रूस तक नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए कॉरिडोर मोहिया कराया जाएगा। बता दें कि अभी तक रूसी आर्मी ने यूक्रेन के 4 बड़े शहरों को घेर रखा है और वे राजधानी कीव की सीमा के आसपास भी गश्त कर रहे हैं हालांकि अभी तक यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी आर्मी को रोक रखा है।अभी तक रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से यूक्रेन में 549 लोगों की मौत हो गई है जिसमे 41 बच्चे भी शामिल है ।तथा संगठन द्वारा जानकारी मिली है कि मौतों का आंकड़ा वास्तविक इससे अधिक हो सकता है। तथा इससे पहले रूस यूक्रेन के कई रिहायशी इलाकों में बमवारी भी कर चुका है तथा कई दौर की बातें होने के बाद भी अभी तक यूक्रेन और रूस के बीच इस युद्ध का कोई समाधान नहीं निकल पाया है और यदि ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही तीसरा विश्व युद्ध होने की आशंका है।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)