क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए नियमों में किया गया बदलाव, ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में आएंगे नजर, पढ़े नए नियम

नई दिल्ली| क्रिकेट में कई बदलाव किए जा रहे हैं , इनकी वजह यह है कि क्रिकेट को और अधिक रोमांचक बनाया जाए| नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब में आईसीसी को यह सुझाव दिए हैं| जो 1 अक्टूबर से लागू होंगे यानी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में यह नियम नजर आएंगे| आइए जानते हैं क्या है नए नियम?
1- आउट होने पर नया खिलाड़ी स्ट्राइक पर -: किसी भी खिलाड़ी के आउट हो जाने के बाद मैदान पर आने वाला नया खिलाड़ी ही स्ट्राइक लेगा, भले ही पिछले विकेट से पहले खिलाड़ियों ने स्ट्राइक ही क्यों ना बदल ली हो| यह बड़ा बदलाव किया गया है| इसके अलावा दूसरा बदलाव
2- गेंद चमकाने के लिए लार के प्रयोग पर पाबंदी -: गेंद को चमकाने के लिए कई खिलाड़ी लार का प्रयोग करते थे लेकिन अब इस पर रोक लगा दी जाएगी| शोध में भी पता चला है कि गेंद की गति पर लार का कोई असर नहीं दिखता| इस वजह से बदलाव किया|
3- गेंद में बाधा आई तो डेड गेंद करार होगी -: मैदान पर किसी व्यक्ति, पशु या अन्य चीज से किसी टीम को नुकसान होने पर डेड गेंद का इशारा होगा यानी पिच पर कोई घुस जाए या मैदान पर कुत्ता दौड़ जाए तो उसका असर खेल पर पड़ने पर डेड गेंद करार होगी|
4- गेंद डालने से पहले रनआउट की कोशिश नहीं – यदि कोई गेंदबाज गेंद डालने से पहले स्ट्राइकर की ओर रनआउट के इरादे से गेंद फेंकता है तो इसे डेड गेंद माना जाएगा| वह गेंद वाइट नहीं होगी जो उस जगह पर पड़ी है जहां गेंदबाज के एक्शन में आने के समय बल्लेबाज खड़ा था|

Advertisements

Recent Posts