
आज मतगणना के दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं सभी विधानसभा सीटों के लिए पहले राउंड की मतगणना हो चुकी है हालांकि अभी अंतिम राउंड तक कुछ कहा नहीं जा सकता। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत लाल कुआं सीट से 7000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की झोली में 7639 वोट ही आए हैं तथा दूसरी तरफ उन्हें टक्कर देने वाले भाजपा के प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट को 14724 वोट मिले हैं यह मुकाबला काफी दिलचस्प है देखते हैं अंतिम चरण तक किसकी वापसी सत्ता में होती है और किसके हाथ में निराशा लगती हैं

