
आज दिनांक 10 मार्च 2022 को देश के पांचो चुनावी राज्यों में मतगणना हो रही है। बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सभी विधानसभा सीटों में अभी पहले रुझान में भाजपा के सभी प्रत्याशी अन्य राजनीतिक दलों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड की मतगणना के बाद जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा 700 वोटों से आगे चल रहे हैं तथा सोमेश्वर से रेखा आर्या 885, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा 170, द्वाराहाट से अनिल शाही 550, रानीखेत से प्रमोद नैनवाल 175, सल्ट से महेश जीना 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। मतगणना की पल-पल की खबर के लिए जुड़े रहे कुर्मांचल अखबार के साथ।

