यूक्रेन के मारियूपोल बाल अस्पताल में रूस का हमला…… सीजफायर का क्या उल्लंघन, पढ़ें पूरी खबर

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 15वाँ दिन है और बीते बुधवार को रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल अस्पताल में हवाई हमला किया जिस कारण अस्पताल को काफी नुकसान पहुंचा और इस हमले में वहां के स्टाफ के भी कई लोग घायल हो गए। बता दें कि बीते बुधवार को मारियूपोल से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर की सहमति बनी थी मगर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि रूस ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। तथा बाल अस्पताल पर हमला कर रूस ने मानवता पर वार किया है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मारियुपोल अस्पताल में हुए हमले के बाद रूस की काफी निंदा की है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनम घेब्रेसेस का कहना है कि रूस की तरफ से हेल्थ वर्करों व मरीजों पर किए गए हमले की विश्व स्वास्थ्य संगठन निंदा करता है। बता दें कि यूक्रेन में हालात अभी भी काफी खराब है तथा दोनों देशों के बीच सीजफायर के स्थिति बनने के बाद भी उसका उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसे में यह युद्ध और अधिक खतरनाक मोड़ ले सकता है तथा नाटो देशों को एकजुट होता देख बीते बुधवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने फिर एक बार परमाणु वार को लेकर चेतावनी दी है। पुतिन का कहना है कि जिस वजह से यूक्रेन पर हमला किया गया नाटो देश उसी वजह को फिर से दोहरा रहे हैं।