उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ जैसे क्षेत्रों में टूटने लगे हिमखंड….. आगामी 6 मई से दर्शनार्थियों को हो सकती है परेशानी

उत्तराखंड राज्य में इस बार पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बर्फबारी व बारिश के कारण केदारनाथ बद्रीनाथ जैसे क्षेत्रों में कई फीट ऊंची बर्फ जम गई हैं जिसे हटाने का काम आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। केदारनाथ के पैदल मार्ग से बर्फ हटाने के लिए 100 से भी अधिक मजदूर इस काम में जुटे हैं मगर जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है इन मार्गो से हिमखंड टूट रहे हैं जिससे मजदूरों की जान को भी खतरा है। बता दें कि आगामी 6 मई से दर्शनार्थियों के लिए केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं जिसके बाद केदारनाथ में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहेगा मगर हिमखंड टूटने का सिलसिला अप्रैल और मई में भी जारी रहेगा। क्योंकि जैसे जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है हिमखंड पिघल रहे हैं और और ऊंची पहाड़ियों से हिमखंड टूट रहे हैं जिससे कि पैदल रास्तों पर चलने वाले यात्रियों को जान का खतरा भी हो सकता है। केदारनाथ के पैदल मार्ग पर पांच ग्लेशियर पॉइंट है जिसमें हिमखंड टूटने का खतरा बना हुआ है यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी हिमखंड टूटने से यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और इस बार भी इन हिमखंडों के कारण दर्शन करने आए दर्शनार्थियों की जान को खतरा है।