नहीं आएगी कोरोना की चौथी लहर….. जानिए इस बारे में क्या कहना है जाने-माने वायरोलॉजिस्ट का

नई दिल्ली। पिछले दो-तीन सालों से देश और पूरी दुनिया कोरोना के नए- नए वेरिएंट से जूझ रही है। और अब ऐसे में जाने-माने वायरोंलॉजिस्ट टी जैकब जॉन का कहना है, कि भारत में तीसरी लहर खत्म हो चुकी है और अब चौथी लहर आने का कोई अनुमान नहीं है। क्योंकि देश में तीसरी लहर तब तक नहीं आ सकती जब तक ओमीक्रोन, अल्फा, बीटा, गामा, से अधिक संक्रमित और खतरनाक वेरिएंट नहीं आ जाते। उन्होंने कहा था कि अनुमान यह भी लगाया जा रहा था कि देश में तीसरी लहर नहीं आएगी मगर तीसरी लहर ओमीक्रोन के कारण आई। और अभी देश में ऐसा कोई भी अनुमान नहीं लगाया जा रहा है कि पिछले वायरस से कोई अधिक संक्रामक वायरस आएगा। जॉन ने अभी कहा कि तीसरे लहर के बाद अब देश स्थानिक चरण में प्रवेश कर गया है यानी कि लोगों ने इस संक्रमण के साथ जीना सीख लिया है और ऐसे में जब तक कोई अधिक खतरनाक वायरस नहीं आ जाता तब तक कोरोना की चौथी लहर नहीं आ सकती।जॉन इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च सेंटर ऑफ एडवांस रिसर्च इन वायरोलॉजी के पूर्व निदेशक हैं। तथा उन्होंने चौथी लहर ना आने की बात काफी विश्वास के साथ कहीं है और काफी जांच पड़ताल के बाद इसका निष्कर्ष निकाला है।

Advertisements

Recent Posts