Almora -: लाइब्रेरी में उपस्थित पठन-पाठन सामग्री को ऑनलाइन माध्यम से जोड़ने के लिए छात्र नेताओं ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा| पुस्तकालय में उपस्थित पुस्तकों को ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करवाने के लिए आज दिनांक 7 अप्रैल को विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा| जिसमें पठन-पाठन सामग्री को ऑनलाइन रूप में प्रस्तुत करने हेतु जोर दिया गया|
विश्वविद्यालय बने काफी लंबा समय हो गया है लेकिन अभी तक छात्रों को पुस्तकें समय पर नहीं मिल पा रही हैं जिसके चलते छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| परीक्षा नजदीक आ रही है असाइनमेंट बनाने में भी पुस्तकों की सहायता छात्रों को लेनी पड़ती है जिस कारण छात्रों को पुस्तकों की जरूरत पड़ती है इसी को देखते हुए आज विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया|
इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक पांडे, मनोज कुमार, विनोद कुमार, चेतन पांडे, वैभव नेगी, नीरज सिंह समेत अनेक छात्र छात्राएं मौजूद रहे|

Advertisements

Recent Posts