Almora -: फिर करवट बदल रहा मौसम, अधिकतम तापमान 18 डिग्री न्यूनतम तापमान 5 डिग्री हुआ दर्ज

अल्मोड़ा| गर्मियों की शुरुआत हो गई है लेकिन मौसम में ठंड बनी हुई है| अल्मोड़ा जिला मुख्यालय समेत अन्य आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लगातार मौसम करवट बदल रहा है सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहते हैं दिन भर आसमान में कभी गुनगुनी धूप कभी बादलों का जमावड़ा रहता है जिस कारण कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास होता है| दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हो रही है| वही कहीं-कहीं कोहरा छाया रहता है| जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है| बीते दिनों जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का एहसास होने लगा था लेकिन अब गर्मी के साथ बादलों के कारण ठंड का भी एहसास हो रहा है | अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है|

Advertisements

Recent Posts