बागेश्वर -: लव मैरिज करने के कारण लोग सुना रहे थे ताने, महिला ने बेटी को जहर देकर खुद भी गटका, जानिए आगे क्या हुआ

गरुड़ (बागेश्वर)| एक महिला ने अपनी 11 माह की मासूम बच्ची को जहर खिलाकर खुद भी जहर गटक लिया| बच्चे की मौत हो गई है जबकि सीएससी बैजनाथ में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है| जानकारी के अनुसार कोठूं रामपुर निवासी सूरज नाथ ने रमा गोस्वामी से लव मैरिज की थी| बताया जा रहा है कि बेटी के जन्म के बाद से रमा के ससुराल में कलह शुरू हो गया| जिस कारण रविवार दोपहर बाद रमा ने अपनी 11 माह की बच्ची प्राची को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी खा लिया| जिसके बाद दोनों की हालत खराब होते देख परिजनों ने रमा और प्राची को सीएचसी बैजनाथ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राची को मृत घोषित कर दिया| बैजनाथ थाना अध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी| बेटी की मौत हो गई है लेकिन किसी तरह मां को बचा लिया गया| लेकिन मां को अभी इस बात का पता नहीं है कि उसकी मासूम अब इस दुनिया में नहीं रही| वह बार-बार प्राची की बारे में पूछ रही है| वह कह रही है कि उसे भी बचा लो| अब उसे बताया जा रहा है कि दूसरे कमरे में मासूम का इलाज चल रहा है| वह जल्द ठीक हो जाएगी| उपचार के बाद होश में आई महिला बच्ची का ही हाल-चाल पूछ रही है| चिकित्सकों ने बच्ची का अलग कमरे में इलाज करने की बात कही परंतु महिला को चिकित्सकों की बात पर यकीन नहीं हुआ| जब उसे विश्वास दिलाया गए की बच्ची का अलग कमरे में इलाज चल रहा है तो वह कुछ बयान देने को तैयार हुई उसने बताया कि उसका विवाह डेढ़ साल पहले कोठूं रामपुर निवासी सूरज के साथ हुआ शादी के कुछ माह बाद ही उनकी पुत्री हुई बताया कि उनका प्रेम विवाह था अभी कभार गांव के कुछ लोग उनके प्रेम विवाह पर चर्चा करते थे तथा प्रेम विवाह को गलत बताते थे कई बार उसने इस तरह की बातें सुनी तो उसे आत्मग्लानि हुई और जिस कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा रविवार की सुबह इतनी आवेश में आ गई कि उसने अपनी जीवन लीला की समाप्ति करने की ठान ली इसी बीच उसे लगा कि उसका पति तो दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करके परिवार का पेट पालता है यदि उसकी बच्ची रही तो उसकी परवरिश कौन करेगा जिस पर उसने योजना बनाई कि वह पहले बच्ची को भी अपने साथ ही इस दुनिया से विदा करेगी यह सोच उसने बच्ची को जहर देकर स्वयं भी घटक लिया यह कहते हुए वह फिर से फफक कर रोने लगी और अपनी प्राची बेटी को अपने साथ भेजने के बाद कहने लगी तथा चिकित्सा स्टाफ को वहां मौजूद पुलिस अधिकारी उसे ढाढस बांटने लगे परंतु रमा की सिसकियां रोकने में हर कोई नाकाम रहा फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है|

Advertisements

Recent Posts