Uttarakhand corona update- कोरोना के मामलों में फिर मिली बड़ी राहत……. जानिए क्या रहे पिछले 24 घंटे के आंकड़े

उत्तराखंड राज्य में अब कोरोना के मामलो में काफी राहत देखने को मिल रही है। अब ऐसा लग रहा है कि आगामी एक-दो हफ्ते में उत्तराखंड के लोगों द्वारा यदि सावधानी बरती गई तो कोरोना के मामले पूरी तरह से खत्म हो जाएंगे। क्योंकि बीते 24 घंटे के अंदर राज्य के कुल 7 जिलों में कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। तथा बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के कुल 30 मामले सामने आए हैं। जिनमें से देहरादून से 20, हरिद्वार से तीन, पौड़ी से दो, रुद्रप्रयाग से दो, बागेश्वर से दो, चंपावत से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। तथा बचे हुए सात जिलों में कोरोना का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। बता दें कि आज यानी कि सोमवार के दिन उत्तराखंड के रुड़की में उन बच्चों के लिए टीकाकरण का महा अभियान चलाया जा रहा है जोकि टीकाकरण से छूट गए थे। इनमें 0 से 2 साल तक के बच्चों के लिए खसरा, पेंटा आदि टीके लगाए जाएंगे ताकि वे बीमारियों से दूर रहे।