रविवार की तड़के एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट 250 भारतीयों को लेकर लौटी स्वदेश, एयरपोर्ट पर इस तरह हुआ छात्रों का स्वागत

यूक्रेन में चल रहे तनाव के बीच में भारत सरकार लगातार प्रयासरत है कि आखिर किस प्रकार वहां से अपने भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाया जा सके वहां पर फंसे नागरिकों में सबसे ज्यादा छात्र हैं तथा भारत सरकार ने अब वैकल्पिक रास्तों के जरिए अपने नागरिकों को स्वदेश वापस लाना शुरू कर दिया है जिसके लिए शनिवार से ही भारत सरकार ने यह अभियान शुरू किया है। तथा इस अभियान के तहत रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट रविवार तड़के 2:45 में 250 भारतीय नागरिकों को लेकर स्वदेश वापस आई है तथा दिल्ली एयरपोर्ट पर इन नागरिकों का स्वागत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुलाब देकर किया। तथा एयरपोर्ट पर आते ही नागरिकों का स्वागत फूलों और गुलाब के बुके से किया गया।

Advertisements

Recent Posts