Almora- मनमाना किराया ना देने पर बस के परिचालक ने चनौदा इंटर कॉलेज की छात्राओं को उनके पठन-पाठन सामग्री के साथ निकाला बस से बाहर

अल्मोड़ा जिले के रोल्याण गांव की 5 छात्राओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली से धर्मघर को संचालित बस के परिचालक ने उनके पठन-पाठन सामग्री के साथ बस से बाहर निकाल दिया। छात्राओं ने परिचालक पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि परिचालक उनसे ₹10 की जगह ₹25 किराया वसूल रहा था तथा उन्होंने मनमाना किराया देने से मना किया तो परिचालक ने उनके पठन-पाठन सामग्री के साथ ही उन्हें बीच रास्ते में बस से उतार दिया जिस कारण छात्राओं को विद्यालय में परीक्षा देने के लिए देर हो गई। और इस बात की शिकायत जब छात्राओं ने अपने परिजनों से की तो परिजनों ने परिचालक के खिलाफ पुलिस थाना सोमेश्वर में शिकायत दर्ज की है तथा परिजनों का कहना है कि इस तरह से अधिक किराया मांग कर तथा छात्राओं को बीच रास्ते में उतार कर परिचालक ने उनका मानसिक उत्पीड़न किया है इसके लिए पुलिस को परिचालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। परिजनों ने आज दिनांक 26 फरवरी 2022 को सोमेश्वर पुलिस थाने में यह कंप्लेंट दर्ज करवाई है।

Advertisements

Recent Posts