Uttarakhand -: स्कूली छात्रों के बाद अब टेबलेट देने की बारी शिक्षकों की, ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

देहरादून| सरकारी स्कूलों के छात्रों के बाद अब टेबलेट लेने की बारी शिक्षकों की है| ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत सभी जिलों से टेबलेट के प्रस्ताव मांग लिए गए हैं| इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है| केंद्र ने से मंजूरी मिलने के बाद राज्य के करीब 30,000 बेसिक शिक्षकों को टेबलेट मिल जाएगा| प्रति शिक्षक 10 हजार रुपये तय किए गए हैं| राज्य में माध्यमिक के 10 और 12 वीं कक्षा के करीब 1.60 लाख छात्रों को पहले टैबलेट की सुविधा मिल चुकी है| एसएसए के एसपीडी व डीजी वंशीधर तिवारी ने एसएसए के सालाना प्लान की समीक्षा की एपीडी मुकुल सती ने सिलसिलेवार सभी बिंदुओं पर प्रेजेंटेशन रखा और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय किए गए| एसपीडी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों की क्षमता को बढ़ाया जाएगा| बंशीधर तिवारी महानिदेशक (शिक्षा एवं एसपीडी-एसएसए) ने कहा कि एमडीएम का सालाना प्रस्तावित प्लान भी मंजूर कर दिया गया है| दोपहर के भोजन के साथ दूध की सुविधा को इस वर्ष भी जारी रखने की संस्तुति की गई है| एसएस एसएसए के लिए सभी अधिकारियों से नई शिक्षा नीति 2020 की मानक के अनुसार ठोस प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं|