
उत्तराखंड राज्य में अब आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड ऊर्जा निगम द्वारा अब पहले से चली आ रही बिजली के बिल की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है उपभोक्ताओं को अब जितने दिन वह बिजली खर्च करेंगे उतने दिन का बिल ही चुकाना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार ऊर्जा निगम में बिलिंग सॉफ्टवेयर में कुछ आवश्यक बदलाव किए हैं इससे प्रदेश के कई उपभोक्ताओं को लाभ भी मिलेगा। दरअसल विभाग द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि पिछले दिनों बिजली के बिल के संबंध में आयोग के सामने कुछ ऐसे मामले आ रहे थे जहां पर कई उपभोक्ताओं को बिजली का बिल काफी कम भरना पढ़ रहा था और कई उपभोक्ताओं को काफी अधिक। यह सब बिलिंग में अनियमितता के चलते हो रहा था मगर अब ऐसा नहीं होगा बल्कि नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को उतने ही दिल का बिजली का बिल भरना पड़ेगा जितने दिन उन्होंने बिजली का इस्तेमाल किया है। इस नई व्यवस्था के अनुसार राज्य में कुल 20 लाख उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। यह नयी व्यवस्था आगामी मार्च से शुरू कर दी जाएगी।

