कोरोना पर वार -: 28 दिन के अंतराल पर लगाई जाने वाली कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 5 करोड़ डोज का ऑर्डर, जाने कितनी होगी कीमत

नई दिल्ली| कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार ने बायोलॉजिकल ई को कोरोना रोधी कोर्बेवैक्स वैक्सीन की 5 करोड़ डोज खरीदने का आर्डर दिया है|

जानकारी के अनुसार जीएसटी को छोड़कर वैक्सीन की एक डोज की कीमत 145 रुपए होगी| यह दो डोज की वैक्सीन है और दोनों डोजो के बीच 28 दिन का अंतराल होना आवश्यक है| लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह वैक्सीन किन लोगों को लगेगी यानी किस आयु वर्ग के लाभार्थियों को लगाई जाएगी| लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण विभाग और टीकाकरण पर तकनीकी समूह के बीच सतर्कता डोज का दायरा बढ़ाने की संभावना पर विचार चल रहा है| सभी स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर रोगोंसे ग्रस्त 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है|
जनवरी के अंत में कोर्बेवैक्स के लिए बायोलॉजिकल ई को खरीद आर्डर दिया है | फरवरी के अंत तक वैक्सीन की सप्लाई शुरू कर देने की उम्मीद जताई जा रही है|