गूलर बस हादसा:- एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री ने जाना घायलों का हाल… मृतकों के परिजनों को दो लाख एवं गंभीर घायलों को एक लाख की मिलेगी सहायता

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स पहुंचकर टिहरी गढ़वाल के गूलर में हुई बस दुर्घटना के घायलों का हाल जान। मुख्यमंत्री ने एम्स पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी ना आने देने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं गंभीर रूप से घायलों को ₹100000 और सामान्य रूप से घायलों को ₹40000 की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा भी की है, साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी टिहरी नितिका खंडेलवाल व आरटीओ देहरादून को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए एवं घायलों को समुचित तथा बेहतर चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements

Leave a Reply