
उत्तराखंड राज्य में आज मंगलवार सुबह हुए बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राहुल गांधी द्वारा दुख जताया गया है। टिहरी के गूलर में आज सुबह भीषण बस हादसे के दौरान कई लोगों की जान चली गई मंगलवार सुबह बस हादसे के दौरान 9 लोगों की मौत हो गई एवं 26 लोग घायल हो गए जिसमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे में घायल यात्रियों ने चालक की लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि चालाक हरिद्वार से ही तेज रफ्तार और गलत तरीके से बस चल रहा था। इस बस हादसे के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी शोक व्यक्त किया गया है। तीनों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र और टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और हादसे में प्रभावित लोगों उनके परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।



