जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री के साथ अभद्र व्यवहार एवं मंच में तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा अल्मोड़ा ने किया पुतला दहन

अल्मोड़ा। प्रसिद्ध जौलजीबी मेले में विधायक हरीश धामी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कथित अभद्र व्यवहार, तीखी बहस तथा कार्यक्रम स्थल पर मंच में की गई तोड़फोड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा आज चौघानपाटा में धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया और इस प्रकार के व्यवहार की कड़ी निंदा की।

Advertisements

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि जौलजीबी जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित मेले का अपना सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व है। ऐसे सार्वजनिक आयोजन में मुख्यमंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना और मंच पर तोड़फोड़ जैसी घटना होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख हैं और उनके पद की गरिमा एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों की मर्यादा का सम्मान सभी को करना चाहिए। राजनीतिक मतभेद और असहमति लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें व्यक्त करने का एक मर्यादित और लोकतांत्रिक तरीका होता है। सार्वजनिक मंच पर इस प्रकार का व्यवहार किसी भी दृष्टि से उचित नहीं ठहराया जा सकता।

पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जौलजीबी मेले में हुई घटना प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक मर्यादाओं से जुड़ा गंभीर विषय है। मुख्यमंत्री के साथ सार्वजनिक रूप से तीखी एवं अभद्र बहस करना तथा मंच को नुकसान पहुंचाने जैसी घटना से मेले की गरिमा भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए संवैधानिक मर्यादाओं और सार्वजनिक शिष्टाचार का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को सामान्य राजनीतिक व्यवहार मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीतिक संस्कृति आपसी सम्मान, संवाद और शालीनता की रही है। सार्वजनिक मंचों पर इस प्रकार की घटनाएं स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित प्रकरण में उचित कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, दर्जा धारी गोविन्द पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान संदीप श्रीवास्तव, अतुल शाह, जगदीश चौहान, कृष्ण बहादुर, जगमोहन बिष्ट, चंदन बहुगुणा, अमित साह, जगदीश चौहान, अभिषेक जोशी, राजिक अली, आशीष जोशी, देवाशीष नेगी , विपिन सिंह, मनोज सनवाल, सुशील कुमार, रमेश नेगी, मनोज तिवारी, आशीष गुप्ता, सुधीर कुमार, जगत भट्ट, रमेश मेर, आशीष गुरुरानी, जगदीश, आशीष जोशी, त्रिलोक भंडारी, शुभम रौतेला, दीपक उप्रेती, जगदीश नगरकोटी ,नीरज सांगा, भागवत कुमार, संजय सिजवाली, संजय जोशी, हिमाल शर्मा, भावना कुमार, तपन, हिमांशु भट्ट, दिव्या जोशी, दिनेश मठपाल, मनोज तिवारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

प्रकाश भट्ट
जिला महामंत्री
भारतीय जनता पार्टी, अल्मोड़ा

Leave a Reply