
बागेश्वर । राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के अंतर्गत जनपद के राज्य पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा एवं जागरूकता के उद्देश्य से 16 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे तहसील सभागार, बागेश्वर में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (Digital Life Certificate) जमा करने की प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान, आयकर तथा SGHS योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविर के माध्यम से पेंशनरों को डिजिटल सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी पेंशन संबंधी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा । जनपद के समस्त राज्य पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों से अपील है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में प्रतिभाग कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं।



