गरुड़ – तहसील पत्रकार संगठन की बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय

गरुड़ (बागेश्वर) । तहसील पत्रकार संगठन की बैठक में तहसील स्तर के पत्रकारों को मान्यता दी जाने सहित अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गये। संगठन के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बड़सीला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पिछले कार्यवाही की पुष्टि की गयी। संचालन वरिष्ठ संरक्षक पत्रकार रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी) ने किया।इस अवसर पर संगठन बिरोधी आचरण करने एवं संगठन के ग्रुप में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का अधिकार ग्रुप एडमिन को दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि तहसील में आने वाले नये अधिकारियों से पत्रकारों का समन्वय स्थापित किए जाने बाबत् उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जाय। जिसके लिए संगठन के सचिव कृष्णा गड़िया को ज्ञापन तैयार किए जाने,संगठन का खाता स्थानीय ग्रामीण शाखा में खोले जाने हेतु अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष भगवत सिंह नेगी को अधिकृत किया गया। इसके साथ ही अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये हैं।बैठक में संरक्षक अर्जुनसिंह राणा,अखिल जोशी उपाध्यक्ष दिनेश नेगी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisements

Leave a Reply