Uttarakhand:- राज्य के सभी 13 जिलों में आज और कल होगी तीसरी पक्षी गणना….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों में आज और कल तीसरी पक्षी गणना का आयोजन होगा। आसन रामसर साइट और इसके आसपास के इलाकों के साथ उत्तराखंड में पक्षियों की प्रजातियां और उनकी मौजूदगी का दस्तावेजीकरण करने के लिए 14 और 15 नवंबर यानि कि आज और कल तीसरी पक्षी गणना का आयोजन किया जाएगा। राज्य के सभी 13 जिलों में होने वाले दो दिवसीय आयोजन में सामूहिक प्रतिभागियों को अपने अवलोकन की चेक लिस्ट 23 नवंबर तक वैश्विक ई- बर्ड पोर्टल पर जमा करने होंगी। 2024 में उत्तराखंड राज्य में पहली पक्षी गणना आयोजित की गई थी और उसके बाद 2025 में दूसरी तथा तीसरी पक्षी गणना का आयोजन अब राज्य में किया जाएगा और इस वर्ष की पक्षी गणना प्रकृति में तथा पक्षी विशेषज्ञ रहे सुनीति भूषण दत्ता को समर्पित की गई है और इस बार पक्षी गणना में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है महिलाएं राज्य स्तरीय समन्वय के साथ स्थानीय बर्ड वॉक और कार्यक्रम का नेतृत्व भी कर रही है इसी क्रम में कुमाऊं में केवल महिलाओं के लिए विशेष बर्डिंग वॉक भी आयोजित की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply