
उत्तराखंड राज्य में आज से मौसम करवट बदलने जा रहा है हल्की बारिश और सर्द हवाएं ठंड में बढ़ोतरी करेंगी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम में विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी ,उत्तरकाशी, बागेश्वर ,पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है और इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 नवंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश से ठंड में बढ़ोतरी होगी इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बदले मौसम का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा हालांकि इसके बाद 16 और 17 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तब तक कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं जिसके चलते राज्य में ठंड में बढ़ोतरी होगी।



