Uttarakhand:- दिवाली पर 20 कुंतल फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम….. बंद हुए भैरवनाथ मंदिर के कपाट

उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ धाम को दिवाली के अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया है,धाम को 20 कुंतल फूलों से सजाया गया है और उसके साथ ही भैरव मंदिर के कपाट भी बंद हो गए हैं। दीपावली के पावन पर्व पर करीब 18 से 20 कुंतल रंग-बिरंगे फूलों से बाबा के धाम को सजाया गया और श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉक्टर विनीत चंद्र पोस्ती के अनुसार दीपावली के अवसर पर धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ के कपाट विधि विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान स्थानीय हक- हकूकधारी ,तीर्थ पुरोहित मंदिर समिति के सदस्य, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। भैरवनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के साथ केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और आगामी 11 नवंबर को विधि विधान के साथ बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply