
उत्तराखंड राज्य के पौड़ी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सकनोली गांव में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी है। पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में 25 वर्षीय अनीता देवी ने कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर जान दे दी और जानकारी मिली है कि डेढ़ महीने पहले महिला ने अपने बच्ची को जन्म दिया था और उसके कुछ ही समय बाद उसने यह कदम उठा लिया है। इस घटना से परिजन सदमे में हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। महिला ने डेढ़ महीने पहले बच्ची को जन्म दिया था और उसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Advertisements



