अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस” के अवसर पर आयोजित किया गया विधिक जागरूकता शिविर

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल, के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 17/10/2026 को “अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस”(International Day for the Eradication of Poverty) के उपलक्ष्य पर राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित छात्र / छात्राओं को नालसा (गरीबी उन्मूलन के प्रभावी कार्यान्वयन) योजना 2015, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा, बाल-विवाह निषेध, घरेलू हिंसा, पाक्सो अधिनियम, नि:शुल्क कानूनी सहायता, स्थायी लोक अदालत की जानकारी दी गई। व पंफ्लेट वितरित किए गए। जागरुकता शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अधिकार मित्र नीमा बिनवाल व सरिता आर्या उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts