
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर लक्सर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत विकास योजना बिना भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए 26 लाख रुपए निकालने की अनियमितता के चलते वीपीडीओ को निलंबित कर दिया है। वीपीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और यह कार्यवाही वीपीडीओ के खिलाफ डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह द्वारा एडीओ पंचायत लक्सर की संस्तुति रिपोर्ट पर की गई है। जानकारी के मुताबिक लक्सर के सहायक विकास अधिकारी की ओर से 7 सितंबर को डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह को भेजा गया जिसमें बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी वित्तीय वर्ष 2026-27 की ग्राम पंचायत विकास योजना को पंचायतीराज मंत्रालय भारत सरकार के ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जबकि उसने बिना जीपीडीपी पोर्टल पर अपलोड किए ग्राम पंचायत अकबरपुर उद की 6.66 लाख , दरगापुर की 9.45 लाख, मुंडाखेड़ा कलां की 9.44 और नेतवाला सैदाबाद के 0.51 लाख समेत कुल 26.06 लाख रुपए वित्तीय वर्ष 2026- 27 में राज्य वित्त आयोग की संस्तुति पर आवंटित अनुदान की प्रथम किस्त धनराशि से पूर्णतया नियम विरुद्ध तरीके से निकाली गई तथा इस अनियमितता के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।





