अल्मोड़ा:- NMOPS हवालबाग इकाई ने UPS एवं NPS का पुतला दहन कर पुरानी पेंशन बहाली की उठाई आवाज

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) की हवालबाग इकाई द्वारा 01 अक्टूबर 2026 को स्थानीय गांधी पार्क, चौघानपाटा, अल्मोड़ा में यू.पी.एस. एवं एन.पी.एस. के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व NMOPS हवालबाग इकाई के अध्यक्ष सुशील बाराकोटी ने किया।
कार्यक्रम में जनपद मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत अनेक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाया। इस दौरान उपस्थित कार्मिकों ने एन.पी.एस./यू.पी.एस. के स्थान पर कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग को लेकर एकजुटता व्यक्त की।
पुतला दहन के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। वक्ताओं ने कहा कि इस मांग को लेकर आंदोलन को लगातार व्यापक रूप दिया जाना आवश्यक है तथा प्रत्येक कर्मचारी को अपने स्तर से पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
वक्ताओं ने सभी शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों तथा कार्मिकों से आह्वान किया कि वे पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर एकजुट होकर NMOPS के आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान “पुरानी पेंशन बहाल करो”, “NPS-UPS बंद करो” जैसे नारों के माध्यम से अपनी मांग को मुखर किया गया।
कार्यक्रम में जिला संरक्षक डॉ. मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष गणेश भण्डारी, जिला मंत्री भुवन चिलवाल, ब्लॉक मंत्री राजू लटवाल, राजू मेहरा, संजय जोशी, सुभाष चन्द्र, बाबू लाल, श्रीमती इन्द्रा अल्मियां, मीनाक्षी जोशी , नीरज तिवारी, देवेन्द्र जीना, राजेश आर्या, त्रिलोक सिंह, दीपक तिवारी, खुशहाल सिंह, हीरा सिंह, रमेश चन्द्र, कृपाल सिंह शीला, मनीष तिरुवा, नरेन्द्र सिंह महिपाल, देवेन्द्र चिलवाल, राजेंद्र सिंह कड़ायत, कैलाश डोलियां, नितेश काण्डपाल, भुवन चन्द्र लोहनी, मनीष तिवारी, राधा नब्याल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
NMOPS जनपद अल्मोड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा और इस मांग को प्रत्येक स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
— NMOPS जनपद अल्मोड़ा

Advertisements

Leave a Reply