
बागेश्वर । रवाईखाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम प्रधान बिजोरीझाल मीरा देबी ने जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर को ज्ञापन देकर मांग की हैं कि किन्नरों के मनमानी वसूली के चलते ग्रामीण काफी परेशान हैं।। किन्नरों द्वारा नामकरण, यज्ञोपवीत और विवाह की सूचना मिलते ही वहां धावा बोला जाता हैं। मनमानी राशि न मिलने पर बददुवा दी जाने की धमकी दी जाती हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को बहुउद्देशीय शिविर में प्रमुखता से उठाते जिला पंचायत अध्यक्ष से नामकरण यज्ञोपवीत संस्कार पर 1100 रुपये तथा विवाह समारोह का 2100 रुपये निर्धारित किए जाने की मांग की हैं।
Advertisements





