Uttarakhand:-लाखों जीतने के चक्कर में गवाएं करोड़ों रुपए….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं लगातार ठगी के मामले सामने आते रहते हैं और ऐसे ही इनाम के उम्मीद में रुद्रप्रयाग के व्यक्ति ने लाखों जीतने के चक्कर में करोड़ों रुपए का नुकसान किया। फेसबुक पर चल रहे कौन बनेगा करोड़पति ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपए जीतने का झांसा देकर रुद्रप्रयाग के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने करीब डेढ करोड रुपए तक ठग लिए। पीड़ित को ईनामी रकम और कार दिलाने के नाम पर अलग-अलग टैक्स और शुल्क जमा करने के लिए कहा गया और पीड़ित भी वह करता गया। जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि थाना क्षेत्र निवासी कमल सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है, उन्होंने कहा कि जनवरी 2026 से वह फेसबुक पर चल रहे कौन बनेगा करोड़पति ऑनलाइन गेम में चेहरा पहचानो गेम खेलने थे इसमें हर सही जवाब पर 8.5 लाख रुपए इनाम देने का दावा किया गया था। कमल के अनुसार पहली बार में ही उन्हें 8.5 लाख रुपए जीतने की बात कही गई इसके साथ ही पीड़ित ने बताया कि वह कई करोड़ रुपये और एक चार पहिया वाहन जीत चुके हैं इनाम और कार हासिल करने के लिए अलग-अलग शुल्क टैक्स उन्हें जमा करने के लिए कहा गया इसके बाद वह उनके झांसे में आ गए और 16 सितंबर 2026 तक अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करते रहे। यहां तक कि ठग उनसे व्हाट्सएप्प नंबरों से भी संपर्क करते रहें मगर जब उन्हें करोड़ों गवाने और ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस में तहरीर दी और अब पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply