Uttarakhand:- युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…..सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज युवाओं से संवाद करेंगे और 140 युवाओं से विकसित उत्तराखंड का विजन भी सुनेंगे। युवा विद्यार्थी मंथन के लिए चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद कैरियर कोचिंग के लिए 2 लाख की स्कॉलरशिप भी दी जाएगी तथा जेन- जी के विचारों को नीति निर्धारण से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा यह नहीं पहल की गई है। प्रदेश सरकार ने कैसा हो मेरे सपनो का उत्तराखंड अभियान के तहत युवाओं से विचार और सुझाव मांगे थे जिसके तहत सरकार को 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार भेजें और उसमें से 140 चयनित युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने विजन की रिपोर्ट देंगे।

Advertisements

Leave a Reply