
उत्तराखंड राज्य में राज्य महिला आयोग द्वारा नई कार्य योजना 13 जिलों के लिए तैयार की गई है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से संरक्षण के लिए आगामी रणनीति तैयार की गई है। बीते बुधवार को बोर्ड द्वारा कई निर्णय लिए गए और बैठक में राज्य महिला आयोग में 10 नए पद सृजित करने, आयोग के सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी, स्वच्छता कर्मी के वेतन वृद्धि आदि प्रस्तावों को पारित किया गया। आयोग की बैठक अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में हुई और बैठक में महिला सुरक्षा, अधिकार ,संरक्षण ,जन जागरूकता आयोग की कार्य प्रणाली के सुदृढ़ीकरण व कार्य योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी जिलों में आयोग की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपाध्यक्षों को जिलेवार दायित्व भी प्रदान किए गए हैं।
Advertisements



