बागेश्वर- वरिष्ठ नागरिकों के पैनल में जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा एक अधिवक्ता नामित

बागेश्वर । माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए उपखंड बागेश्वर में सुलह अधिकारी पैनल का गठन किया गया है। उपजिलाधिकारी एवं माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिकरण की अध्यक्ष प्रियंका रानी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पैनल में जिला समाज कल्याण अधिकारी को पदेन सुलह अधिकारी तथा एक अधिवक्ता को सुलह अधिकारी नामित किया गया है। बताया कि अधिकरण द्वारा सुलह के लिए पैनल को संदर्भित किए जाने वाले आवेदन पत्रों पर दोनों पक्षों के बीच स्वीकार्य समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने की तारीख से एक माह के भीतर सुलह अधिकारियों को अपनी आख्या अधिकरण को उपलब्ध करानी होगी।

Advertisements

Leave a Reply