
उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी यात्रियों के लिए शुल्क व्यवस्था को इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है और अब नई गाइडलाइन के साथ यह व्यवस्था अगले वर्ष लागू होगी। यात्रा की शुरुआत में वीआईपी अतिथियों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण बीकेटीसी ने ₹1100 प्रति यात्री शुल्क की व्यवस्था की थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। यात्रा के दूसरे चरण में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी यात्रियों के प्राथमिक दर्शन के लिए शुल्क व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है तथा इसकी गाइडलाइन बनाकर अगले वर्ष इसे लागू करने की तैयारी चल रही है। बीकेटीसी की ओर से प्रोटोकॉल के अधीन आने वाले वीआईपी यात्रियों को प्राथमिक दर्शन कराए जाते हैं और इसके लिए उनसे शुल्क व्यवस्था तय की गई थी जिसे स्थगित कर दिया गया है।



