अल्मोड़ा:- जिले में 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान…..पढ़े पूरी खबर

भाजपा द्वारा चलाए जा रहा सेवा संकल्प अभियान अल्मोड़ा जिले में 16 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है और यह अभियान 16 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत अल्मोड़ा में सेवा ,जनकल्याण, जन जागरूकता और जन भागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा तथा इस दौरान रक्तदान ,स्वच्छता अभियान, हवन, यज्ञ समेत अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply