
उत्तराखंड राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में इस बार चार धाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया है इस बार ऐसा पहली बार हुआ है जब 7.87 लाख यात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन अब तक कर लिए हैं। चार धाम यात्रा में गंगोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने यह नया रिकॉर्ड कायम किया है और इतने लाख यात्रियों के दर्शन करने के बाद भी यात्रा जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन और बेहतर व्यवस्थाओं के कारण चार धाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है यमुनोत्री के बाद गंगोत्री में भी श्रद्धालुओं ने नया रिकॉर्ड बनाया है और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब गंगोत्री में सर्वाधिक 7.87 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस यात्रा का पहला चरण बेहद सफल रहा तथा दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।



