महिला एशिया कप 2026:- भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका को हराकर आठवीं बार जीता खिताब…..नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

महिला एशिया कप 2026 में भारत का दबदबा इस बार भी बना रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगवाई में एशिया कप अपने नाम किया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है।भारत ने दुबई में खेले गए फाइनल मैच में श्रीलंका को 72 रनों से हराया और इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही। टीम द्वारा शुरू से आखरी तक काफी दमदार प्रदर्शन किया गया भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए जिसमें से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़े और श्रीलंका की तरफ से 20 ओवर में 111 रन बनाए गए इसके बाद टीम ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका पर एशिया कप 2026 में शानदार जीत दर्ज करी है।

Advertisements

Leave a Reply