
उत्तराखंड राज्य में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। राज्य के 9 जिलों में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के देहरादून ,नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है और यहां पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। राज्य के सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश की चेतावनी दी गई है। कई जिलों में आज भी स्कूल बंद किए गए हैं और मानसून सक्रिय होने के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते राज्य में काफी नुकसान देखने को मिला है भूस्खलन से जगह-जगह मार्ग बंद है ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Advertisements


